गिरिराज साप्ताहिक 21 से 27 मई 2025
- पशु मित्र नीति-2025: मंत्रिमंडल ने पशुपालन विभाग में 1000 ‘पशु मित्र’ पद भरने के लिए ‘पशु मित्र नीति-2025’ को मंजूरी दी।
- गौवंश चारा अनुदान: सरकार ने गौसदनों में प्रति गौवंश मासिक चारा अनुदान ₹700 से बढ़ाकर ₹1200 करने को स्वीकृति दी।
- प्राकृतिक खेती MSP: प्राकृतिक रूप से उगाई गई गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) ₹40 से बढ़ाकर ₹60 प्रति किलोग्राम और मक्की का ₹30 से बढ़ाकर ₹40 प्रति किलोग्राम किया गया।
- वन निगम राजस्व: हिमाचल प्रदेश वन विकास निगम ने खैर और साल वृक्षों की कटाई से प्राप्त रॉयल्टी के रूप में मुख्यमंत्री को ₹41.30 करोड़ का चेक भेंट किया।
- लारजी जल विद्युत परियोजना: 2023 की बाढ़ में पूरी तरह क्षतिग्रस्त हुई 126 मेगावाट की लारजी जल विद्युत परियोजना को पूरी तरह से बहाल कर दिया गया है।
- नई नियुक्तियां: शिक्षा विभाग में 11 वर्ष की सेवा पूरी कर चुके 778 अंशकालीन जलवाहकों को नियमित किया गया तथा जूनियर ऑफिस असिस्टेंट (पुस्तकालय) के 100 पद भरने को मंजूरी दी गई।
- साहसिक पर्यटन: मुख्यमंत्री ने शिमला के रिज मैदान से एमटीबी (MTB) हिमालया साइकिल रेस के 12वें संस्करण को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
- मुख्यमंत्री ग्रीन एडॉप्शन योजना: कॉर्पोरेट सामाजिक जिम्मेदारी (CSR) के तहत क्षरित वन क्षेत्रों में वृक्षारोपण के लिए मंत्रिमंडल ने इस योजना को मंजूरी दी।
- स्मार्ट सिटी अवार्ड-2025: शिमला शहर को ‘शहरी गतिशीलता में नवाचार’ श्रेणी के तहत स्मार्ट सिटीज इंडिया अवार्ड-2025 से सम्मानित किया गया।
- ज्ञानपीठ पुरस्कार 2024: साहित्य के क्षेत्र में देश का सर्वोच्च ज्ञानपीठ पुरस्कार विनोद कुमार शुक्ल को प्राप्त हुआ।
- भारत के नए मुख्य न्यायाधीश: न्यायमूर्ति भूषण रामकृष्ण गवई को भारत का 52वां मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया।
- ईको-टूरिज्म परियोजना: मुख्यमंत्री ने हमीरपुर जिले की नादौन ब्लॉक की ग्राम पंचायत हरेटा में 7 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाली ईको-टूरिज्म परियोजना के कार्यान्वयन में तेजी लाने के निर्देश दिए।