गिरिराज साप्ताहिक (22-28 जनवरी, 2025)
- ‘मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना’: राज्य के 22 ‘चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट’ को 13 दिवसीय शैक्षणिक और मनोरंजक यात्रा (चंडीगढ़, दिल्ली, गोवा) पर भेजा गया। यह योजना अनाथ बच्चों की देखभाल, शिक्षा और आत्मनिर्भरता सुनिश्चित करती है।
- ‘राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्ट-अप योजना’: जिला हमीरपुर में युवा 50% सब्सिडी पर ई-ऑटो खरीदकर इस योजना का लाभ उठा रहे हैं।
- ‘हिम प्राकृतिक खेती उत्पाद योजना’: इसके तहत ‘हिम भोग’ ब्रांड नाम से प्राकृतिक मक्की का आटा बाजार में उतारा गया है। सरकार मक्की ₹30 प्रति किलो और गेहूं ₹40 प्रति किलो के न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद रही है।
- बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ विकास प्राधिकरण (बीबीएनडीए) लैंड पूलिंग पॉलिसी-2025 आरम्भ: इसका उद्देश्य बीबीएन क्षेत्र में भूमि मालिकों की सक्रिय भागीदारी से संगठित और सतत विकास को बढ़ावा देना है।
- ‘नीडल लीफ फाउंडेशन-द सेवियर’ (NGO) की दो परियोजनाएं: प्रदेश में वनों की आग के नियंत्रण और युवाओं में नशा निवारण के लिए इन परियोजनाओं का शुभारम्भ किया गया।
- 200 पंचायतों को ‘ग्रीन पंचायत’ के रूप में विकसित करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है, जिसके तहत प्रत्येक पंचायत में 200 किलोवाट के ग्राउंड माउंटेड सोलर प्लांट लगाए जाएंगे।
- कांगड़ा जिले के ढगवार में 1.50 लाख लीटर प्रतिदिन (एलएलपीडी) क्षमता के अत्याधुनिक दुग्ध प्रसंस्करण संयंत्र की आधारशिला रखी गई, जिसे भविष्य में 3 एलएलपीडी तक बढ़ाया जा सकता है।
- मंत्रिमंडल द्वारा भांग की खेती पर पायलट अध्ययन को मंजूरी दी गई, जिसका संचालन चौधरी सरवण कुमार कृषि विश्वविद्यालय, पालमपुर और डॉ. वाई.एस. परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, नौणी द्वारा संयुक्त रूप से किया जाएगा।
- गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले परिवारों का सर्वेक्षण अप्रैल माह से पुनः शुरू किया जाएगा।
- मुख्यमंत्री ने धर्मशाला में घोषणा की कि तपोवन के पास ₹150 करोड़ की लागत से देश का सबसे बड़ा अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर बनाया जाएगा।
- कांगड़ा पुलिस थाने को अपराध नियंत्रण और प्रशासनिक दक्षता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार 2024 से सम्मानित किया गया।
- दिल्ली में डीटीसी के राजघाट डिपो में एचआरटीसी के चालकों एवं परिचालकों के लिए नवनिर्मित विश्राम कक्ष (लागत ₹70 लाख) का निरीक्षण किया गया; हिमाचल ऐसी व्यवस्था करने वाला पहला राज्य है।