गिरिराज साप्ताहिक (19-25 फरवरी, 2025)
- प्रदेश के सभी पुलिस थानों को जनसंख्या, भौगोलिक क्षेत्र, अपराध दर आदि कारकों के आधार पर छह श्रेणियों (ए प्लस से ई) में वर्गीकृत करने का निर्णय लिया गया।
- एलोपैथिक चिकित्सकों को भारत या विदेश में ‘स्टडी लीव’ (अध्ययन अवकाश) के दौरान पूरा वेतन प्रदान करने का निर्णय लिया गया।
- प्रदेश सरकार भू-स्खलन से निपटने के लिए बायो-इंजीनियरिंग पहल के तहत वेटिवर घास की खेती के लिए एक पायलट परियोजना शुरू कर रही है।
- हिमाचल प्रदेश कृषि तकनीक, इलेक्ट्रिक वाहन, पर्यटन, डेयरी, खाद्य प्रसंस्करण, डेटा भंडारण और जल संसाधन प्रबंधन जैसे क्षेत्रों में यूनाइटेड किंगडम (यूके) से सहयोग लेगा।
- ऊना जिले में स्थापित किए जा रहे बल्क ड्रग पार्क के लिए शीघ्र ही निविदाएं आमंत्रित की जाएंगी; नाइपर मोहाली को तकनीकी भागीदार के रूप में जोड़ा जाएगा।
- ‘हिम प्राकृतिक खेती उत्पाद योजना’ के तहत ‘हिम भोग’ ब्रांड नाम से मक्की का आटा बाजार में उतारा गया; सरकार प्राकृतिक मक्की ₹30 प्रति किलो और गेहूं ₹40 प्रति किलो के न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद रही है।
- हिमाचल प्रदेश सुख-आश्रय (राज्य के बच्चों की देखभाल, संरक्षण और आत्मनिर्भरता) विधेयक 2023 पारित करने वाला देश का पहला राज्य बना, जिसके तहत अनाथ बच्चों को 27 वर्ष की आयु के बाद तीन बिस्वा जमीन और घर बनाने हेतु धन मिलेगा।
- 50 मेधावी विद्यार्थियों के प्रथम दल को 11 दिवसीय शैक्षणिक अध्ययन के लिए कंबोडिया और सिंगापुर भेजा गया।
- ‘श्रीनिवास रामानुजन डिजिटल विद्यार्थी योजना’ के तहत 10वीं, 12वीं तथा राजकीय महाविद्यालयों के 10,552 मेधावी विद्यार्थियों को टैबलेट प्रदान किए गए।
- पदक विजेता खिलाड़ियों की प्रोत्साहन राशि में ऐतिहासिक वृद्धि की गई; पैरा एशियन गेम्स रजत पदक विजेता अजय कुमार को ₹2.50 करोड़ से सम्मानित किया गया।
- प्रदेश में सड़क दुर्घटनाओं में 6.48 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई (वर्ष 2024 की तुलना में 2023)।
- आर्थिक जनगणना 2025-26 का कार्य अप्रैल माह से शुरू किया जाएगा, यह 8वीं आर्थिक जनगणना होगी।
- प्रदेश के सभी 135 पुलिस थानों को वार्षिक अपराध पंजीकरण की संख्या के आधार पर ए प्लस से ई तक छह श्रेणियों में वर्गीकृत किया गया है।
- ग्लेशियर झीलों वासुकी (कुल्लू) और सांगला (किन्नौर) के बैथीमीटरी सर्वे की अध्ययन रिपोर्ट जारी की गई, जिसमें इन झीलों के क्षेत्रफल में वृद्धि पाई गई।