प्रस्तुत है गिरिराज साप्ताहिक (12-18 मार्च, 2025)
- राजकीय महाविद्यालय शाहपुर और आईटीआई शाहपुर का नामकरण पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी के नाम पर करने की घोषणा की गई।
- शिमला शहर में छोटा शिमला से विल्ली पार्क तथा अन्य क्षेत्रों में ₹146.34 करोड़ की लागत से अंडरग्राउंड यूटिलिटी डक्ट्स का निर्माण किया जाएगा।
- प्रदेश भर में 69 स्थानों पर आदर्श स्वास्थ्य संस्थान खोले जा रहे हैं।
- ऊना जिला स्थित माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर के सौंदर्यीकरण और श्रद्धालुओं को आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए ₹56.67 करोड़ स्वीकृत किए गए।
- सोलन जिले के बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (बीबीएन) क्षेत्र में ₹1400 करोड़ की लागत से भारत की पहली एपीआई (एक्टिव फार्मास्युटिकल इंग्रेडिएंट्स), ग्रीन हाइड्रोजन और 2जी इथेनॉल की एकीकृत विनिर्माण सुविधा स्थापित करने हेतु राज्य सरकार और मेसर्स स्प्रे इंजीनियरिंग डिवाइसेज लिमिटेड, चंडीगढ़ के मध्य एमओसी (मेमोरेंडम ऑफ कमिटमेंट) हस्ताक्षरित हुआ।
- रबी खरीद सीजन 2025-26 में किसानों से गेहूं की खरीद ₹2425 प्रति क्विंटल के न्यूनतम समर्थन मूल्य पर की जाएगी।
- हिमाचल प्रदेश द्वारा उत्तराखंड, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश जैसे राज्यों को उच्च गुणवत्ता वाले रेनबो ट्राउट मछली के आंख वाले अंडों का निर्यात किया जा रहा है।
- भूमि कानून में बदलाव कर बेटियों को बेटों के समान स्वतंत्र इकाई मानते हुए पैतृक संपत्ति में अधिकार दिया गया।
- पुलिस भर्ती में महिलाओं के लिए आरक्षण 30 प्रतिशत किया गया।
- ‘इंदिरा गांधी सुख शिक्षा योजना’ के तहत विधवा महिलाओं के बच्चों की शिक्षा का पूरा खर्च राज्य सरकार वहन कर रही है।
- आपदा मित्र योजना के तहत प्रदेश के 4070 युवा स्वयं सेवकों को आपदा प्रबंधन में प्रशिक्षित किया जाएगा।
- हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय, शिमला में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों के लिए नशामुक्ति शपथ पर
- संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के राजदूत ने हिमाचल प्रदेश में पर्यटन, हरित ऊर्जा, डेयरी, खाद्य प्रसंस्करण और डाटा स्टोरेज जैसे क्षेत्रों में निवेश की संभावनाओं पर मुख्यमंत्री से चर्चा की।