गिरिराज साप्ताहिक 4 जून – 10 जून, 2025 

  • इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि: 18 से 59 वर्ष की पात्र महिलाओं को प्रति माह ₹1500 की सम्मान निधि प्रदान करने की योजना का शुभारंभ कुल्लू से किया गया।
  • शहीद सम्मान: ऊना के नायक दिलबर खान को मरणोपरांत कीर्ति चक्र तथा किन्नौर के हवलदार रोहित कुमार नेगी को मरणोपरांत शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया।
  • नई नियुक्तियां: राज्य मंत्रिमंडल ने गृह रक्षा एवं नागरिक सुरक्षा विभाग में गृह रक्षा स्वयंसेवकों के 700 पद भरने को मंजूरी दी है।
  • ‘सरकार गांव के द्वार’: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने इस कार्यक्रम के तहत कुल्लू के शरची गांव में पूर्व सैनिक सूबेदार अनूप राम के घर रात्रि ठहराव किया।
  • ‘मुख्यमंत्री ग्रीन एडॉप्शन योजना’: क्षतिग्रस्त वन क्षेत्रों के पारिस्थितिक पुनर्स्थापन के लिए कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) के तहत यह नई योजना शुरू की गई है।
  • पशु कल्याण: गौ सदनों में रखे गए बेसहारा गौवंश के लिए मासिक चारा अनुदान राशि ₹700 से बढ़ाकर ₹1200 प्रति पशु कर दी गई है।
  • रेरा कार्यालय स्थानांतरण: मंत्रिमंडल ने हिमाचल प्रदेश रियल एस्टेट विनियामक प्राधिकरण (रेरा) के कार्यालय को शिमला से धर्मशाला स्थानांतरित करने की स्वीकृति दी।
  • स्वास्थ्य तकनीक में उन्नति: अटल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल सुपर स्पेशलिटीज, चमियाणा और टांडा मेडिकल कॉलेज में दो महीने के भीतर रोबोटिक सर्जरी की सुविधा आरंभ की जाएगी।
  • अंतर्राष्ट्रीय बुकर पुरस्कार 2025: कन्नड़ लेखिका बानू मुश्ताक ने अपनी लघुकथाओं के अंग्रेजी अनुवाद ‘हॉर्ट लैम्प’ के लिए यह प्रतिष्ठित पुरस्कार जीता।
  • खेल उपलब्धि: हिमाचल के धावक सावन बरवाल ने 38वें राष्ट्रीय खेलों की 5000 और 10000 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीते।
  • सीमा पर्यटन: राज्य सरकार किन्नौर के शिपकी-ला, लेप्चा और गिउ जैसे सीमावर्ती क्षेत्रों में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देगी।
  • कचरा प्रबंधन: गैर-बायोडिग्रेडेबल कचरे के बेहतर प्रबंधन के लिए ‘डिपॉजिट रिफंड स्कीम-2025’ शुरू करने का निर्णय लिया गया। 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

Scroll to Top